कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों द्वारा तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति का संचार करना और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय से हुआ जिसमें जिले के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी को अपने देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यों की याद दिलाती है। इस अवसर परएडीएम अंकुर मेश्राम, संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे, डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, एसडीएम आदित्य जैन, एल के खरे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा तिरंगा झंडा फहरा कर रैली में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *