सतना में सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

किसान मोर्चा ने श्री अन्न एवं हल भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया

बीमा राशि एवं सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में की ट्रांसफर

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

किसान सम्मेलन में सम्मिलित होने से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना शहर के मुख्त्यारगंज में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत व्यंकटेश मंदिर परिसर में बनाए व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। जिसके पश्चात हवाई पट्टी मैदान सतना में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना को लगभग 1 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित किसान बंधुओ से संवाद करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दे रही हैं तो किसान कल्याण निधि के रूप में 6000 रुपये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार दे रही है। जिसकी एक किश्त के साथ बीमा राशि की सौगात इस राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को दी जायेगी। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भाजपा की शिवराज सरकार के कार्यकाल में 7 लाख हेक्टेयर से 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है। प्रदेश के यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा गांव गरीब किसानों महिलाओं की चिंता की है। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. कृष्णा पांडे सहित किसान मोर्चा की टीम के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का श्री अन्न एवं हल भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नये बने मैहर जिले को मां शारदा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समय का आभाव है पीएम मोदी जी जबलपुर आ रहे है, मुझे जाना है। मैं यहीं से मैहर जिला मां शारदा को समर्पित कर रहा हूं। इस मौके पर भगवान बलराम की जय के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि के राज्य के 30 लाख दावों की 1058 करोड़ की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया। जिसमें जिले के 63 हजार 504 किसानों को 22 करोड़ 17 लाख की दावा राशि का अंतरण किया गया। हवाई पट्टी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम प्रदेश के 72 लाख किसानों के खातों में 1560 करोड़ की सम्मान निधि भी ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना के तहत निःशुल्क भू स्वामी अधिकार पत्रों (शहरी एवं ग्रामीण), स्थायी पट्टों तथा स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों का भी वितरण किया गया।

सम्मेलन में रीवा, पन्ना, कटनी, सीधी, छतरपुर, उमरिया एवं मउगंज जिलों के कृषक प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया। एवं प्रदेश के अन्य सभी जिलों के किसान वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ें।

इस मौके पर रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र. शासन चौधरी दर्शन सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश गणेश सिंह सांसद- सतना एवं भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रामखेलावन कोल अध्यक्ष-जिला पंचायत सतना डा. कृष्णा पांडे जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सतना सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में किसान बंधुओं लाडली बहनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *