भोपाल में 4 मार्च को होली का उत्सव, प्रमुख व्यापारिक संस्थान रहेंगे बंद, होटल रेस्टोरेंट 4 बजे के बाद खुलेंगे

भोपाल। 4 मार्च 2026 दिन बुधवार को रंगों के पावन पर्व होली को लेकर राजधानी भोपाल में उत्साह का माहौल है। शहर का हर वर्ग होली के रंग में सराबोर नजर आ रहा है, आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा पूर्ण रूप से व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि व्यापारी बंधु अपने परिवार एवं समाज के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मना सकें।

होली के दिन निम्नलिखित संगठन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे.

1. भोपाल किराना व्यापारी महासंघ

2. थोक चावल दाल संघ

3. राजधानी किराना व्यापारी संघ

4. आटा मैदा एसोसिएशन

5. थोक गल्ला मंडी करोद

6. थोक तेल शक्कर व्यापारी संघ

7. कन्फेक्शनरी व्यापारी एसोसिएशन

8. आजाद मार्केट व्यापारी संगठन

9. भोपाल व्यवसाय संघ

10. चौक सराफा बाजार

11. थोक रेडीमेड व्यवसाय संघ

12. थोक वस्त्र व्यवसाय संघ, बैरागढ़

13. न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति

14. भेल व्यापारी संघ

15. इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, इतवारा

16. ट्रांसपोर्ट संगठन, पुराना भोपाल

17. घोड़ा निक्कास व्यापारी संघ

सहित अन्य व्यापारिक संगठन अपने व्यवसाय बंद रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट होली के दिन शाम 4:00 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा उसके पश्चात सामान्य रूप से संचालित होंगे।

व्यापारी संगठनों ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द, भाईचारे और सुरक्षित उत्सव मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *