नवागत पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने संभाली भोपाल की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2004 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज प्रातः पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व संजय कुमार IG बालाघाट जोन के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। एम.ए. शिक्षित संजय कुमार को पुलिस महकमे में एक अनुभवी, अनुशासित और प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक भेंट कर शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून का सख्त पालन और संवेदनशील पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *