भोपाल। लक्ष्मी नारायण मंदिर साहू समाज, भोपाल की नवयुवक मंडल (घोड़ा निक्कास इकाई) के त्रिवार्षिक चुनाव में महाकाल परिवर्तन पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगभग एकतरफा वर्चस्व स्थापित किया। पैनल के 21 में से 20 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी घोषित हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी MKYC पैनल को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा।
चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्वाचित सदस्यों की सर्वसम्मति से नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी संजय साहू एवं सह-चुनाव अधिकारी राजकुमार साहू ने जानकारी दी कि सभी सदस्यों की सहमति से राहुल साहू को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवगठित कार्यकारिणी में संयोजक के रूप में सौरभ साहू (डिस्पोजल), उपाध्यक्ष लोकेश साहू, महामंत्री ऋषभ साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. आनंद साहू, उप महामंत्री आकाश साहू, संगठन मंत्री सौरभ साहू (नरगटे), सांस्कृतिक एवं खेल सचिव आलोक साहू, प्रचार सचिव आदित्य साहू तथा कार्यालय मंत्री के रूप में शरद साहू को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आकाश भगवानदास साहू, विकास साहू, ऋतिक बसंत साहू, रोहित राजकुमार साहू, नरेंद्र साहू (निक्की), प्रशांत साहू, ऋतिक साहू, मिथुन साहू, रोहित ओमप्रकाश साहू, तनुज साहू एवं निहाल साहू को निर्वाचित घोषित किया गया।
नवगठित नवयुवक मंडल के सभी पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, घोड़ा निक्कास इकाई के सलाहकार मंडल, कार्यकारिणी सदस्यों एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाजिक गतिविधियों को गति देने के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाएगी।