हर मंडल व बूथ स्तर पर हुए योग कार्यक्रम, प्रदेश कार्यालय में सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भोपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बड़े तालाब के क्रूज पर तिरंगा झंडा फहराया और केवट समाज के नाविकों के साथ योग किया। इस अवसर पर महापौर मालती राय, वरिष्ठ नेता प्रदीप त्रिपाठी, कार्यक्रम सह संयोजक सतीश विश्वकर्मा, भाषित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, पार्षद सुषमा बबीसा, आरती अनेजा, बृजुला सचान, प्रियंका मिश्रा, योगेश परमार, नेहा भगत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविन्द्र यति ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज 200 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। योग वह दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। यह अवस्था हर जीव के लिए सुलभ है। योग सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। जिला भाजपा द्वारा भोपाल के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यति ने बताया कि जिला पदाधिकारियों ने मानस भवन में स्कूल के बच्चों के साथ भी योग में सहभागिता की। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी, महामंत्री सरदेन्दु तिवारी, कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, अनिल अग्रवाल, सुनील पांडे, हरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सैनी, जगदीश यादव, मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, संतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया, निर्भय सिंह धाकड़, शेखर श्रीवास्तव, रवि पवार, राहुल यति, रूपसिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।